NSD BRM
 
उत्सव 2010 - भारंगम 12
6-22 जनवरी 2010
भारत रंग महोत्सव का आरंभ राष्ट्रीय नाट्‌य विद्यालय द्वारा एक दशक पूर्व किया गया था। इसका उद्देश्य देशभर में रंगमंच की वृद्धि और विकास के लिए अपना योगदान करना था। भारतीय रंगकर्मियों के सर्वाधिक रचनात्मक कार्यों की नई प्रस्तुतियों को वार्षिक रूप से प्रस्तुत करने वाले एक राष्टीय महोत्सव के रूप में आरंभ होकर इसने एक अंतरर्राष्ट्रीय उत्सव का रूप धारण कर लिया हे। आज इसमें दुनियाभर की थियेटर कंपनियां अपने नाटकों का मंचन करती हैं। यह एशिया का सबसे बड़ा रंगमंच उत्सव है - जो केवल रंगमंच को समर्पित है - मजबूती से प्रतिष्ठान है। समय के साथ यह दर्शक़ॉ और छात्रों के लिए समान रूप से एक अवसर के रूप में विकसित हुआ है। वे हमारे उथल-पुथल से भरे समय की समस्याओं और सरोकारों के एक दर्पण के रूप में रंगमंच कलाओं की प्रक्रियाओं और क्रिया-कलापों का आनंद उठा सकते हैं और साथ ही उसकी महत्वपूर्ण समालोचना में भाग ले सकते हैं।
भारंगम 12 की एक झलक
काले स्क्रीन पर ' प्ले ' बटन क्लिक करें